Old Pension Scheme Good News: यूपी के इन शिक्षकों को मिलेगी पुरानी पेंशन योजना का लाभ! आदेश वजरी

Old Pension Scheme Good News: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना (OPS) की मांग कर रहे विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों को National Pension System (NPS) के बजाय Old Pension Scheme (OPS) चुनने की अनुमति दे दी है। इस फैसले से करीब 2200 विषय विशेषज्ञों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, प्रदेश में इन शिक्षकों की नियुक्ति वर्ष 2002 में हुई थी और तब से वे लगातार OPS लागू करने की मांग कर रहे थे। सरकार ने पहले 28 मार्च 2025 से पहले चयनित शिक्षकों को OPS का लाभ देने का निर्णय लिया था, लेकिन विषय विशेषज्ञ इस दायरे से बाहर रह गए थे। इसी कारण शिक्षक संगठनों द्वारा लगातार इस मुद्दे को उठाया जा रहा था।

बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में भी यह मामला जोर-शोर से उठा। शिक्षक दल के सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने इस विषय को प्रमुखता से रखा, जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा। अब सरकार ने अशासकीय सहायताप्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत विषय विशेषज्ञों को OPS का विकल्प चुनने की अनुमति दे दी है।

इस संबंध में विशेष सचिव उमेश चंद्र द्वारा माध्यमिक शिक्षा निदेशक को आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है। इस निर्णय को शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत और उनके लंबे संघर्ष की जीत माना जा रहा है।

Leave a Comment