UP Parivahan Nigam में कंडक्टर बनने का मौका ! 2584 पदों के लिए आवेदन शुरू, देखें पात्रता, खुद के शहर में मिलेगी नौकरी

UP Parivahan Nigam : महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 2584 महिला बस कंडक्टर (Bus Conductor Recruitment 2026) के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती करने का ऐलान किया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद (Home District Posting) में ही तैनाती दी जाएगी, जिससे उन्हें अपने ही शहर में काम करने का मौका मिलेगा।

देखें कौन कौन लोग भर सकते हैं आवेदन फॉर्म ?

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के अनुसार, इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (12th Pass Jobs) रखी गई है। इसके साथ CCC Certificate होना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों का चयन इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट (Merit Based Selection) से किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी।

जिन उम्मीदवारों के पास NCC ‘B’ Certificate, NSS Certificate या भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र हैं, उन्हें मेरिट में 5% अतिरिक्त वेटेज (Extra Weightage) दिया जाएगा। इससे योग्य और प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।

विवरण

भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC)
पद का नाममहिला बस कंडक्टर
कुल पद2584
योग्यताइंटरमीडिएट + CCC Certificate
चयन प्रक्रियामेरिट आधारित (Intermediate Marks)
अतिरिक्त लाभNCC/NSS/Scout Guide पर 5% वेटेज

देखें कब और कहा लगेगा रोजगार मेला ?

इस भर्ती के लिए राज्यभर में रोजगार मेले (Employment Fair) आयोजित किए जाएंगे, जिससे उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया में आसानी होगी। 25 मार्च को प्रयागराज सहित कई शहरों में, 28 मार्च को वाराणसी और अन्य जिलों में, 30 मार्च और 1 अप्रैल को भी अलग-अलग शहरों में मेले लगाए जाएंगे।

तारीखशहर
25 मार्चसहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज
28 मार्चगाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
30 मार्चमेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
1 अप्रैलनोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर

इच्छुक महिला उम्मीदवार अपने नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकती हैं। ध्यान रखें कि आवेदन के लिए उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन या उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ा होना भी जरूरी है।

यह भर्ती उन महिलाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो अपने ही शहर में रहकर नौकरी करना चाहती हैं और सरकारी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं।

Leave a Comment